Mithun Sankranti: आज मिथुन संक्रांति के दिन न करें इस चीज का उपयोग, 1 महीने तक बना रहेगा Good luck

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2023 08:38 AM

mithun sankranti

नव ग्रहों में से खास ग्रह सूर्य 15 जून यानी आज के दिन अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जब सूर्य मिथुन राशि में अपना गोचर करते हैं तो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mithun Sankranti 2023: नव ग्रहों में से खास ग्रह सूर्य 15 जून यानी आज के दिन अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जब सूर्य मिथुन राशि में अपना गोचर करते हैं तो उसे मिथुन संक्रांति कहते हैं। देखा जाए तो साल में 12 संक्रांति तिथि होती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस दिन सिलबट्टे का उपयोग करना शुभ नहीं माना जाता। इसके पीछे क्या कारण है आइए जानते हैं-          

PunjabKesari Mithun Sankranti        

Why should not use Silbatta on the day of Mithun Sankranti मिथुन संक्रांति वाले दिन क्यों नहीं करना चाहिए सिलबट्टे का इस्तेमाल: मिथुन संक्रांति वाले दिन सिलबट्टे का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया जाता क्योंकि इस रोज इसकी पूजा की जाती है। धरती मां का वास सिलबट्टे में होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिथुन संक्रांति के दिन से धरती मां को मासिक धर्म शुरू हुआ था, जो 3 दिन तक चला था। तभी से इस परंपरा को माना जाता है की आज भी इन 3 दिनों तक पृथ्वी के विकास के लिए धरती मां को मासिक धर्म होता है। मिथुन संक्रांति से 3 दिन बाद धरती मां का दूध से स्नान किया जाता है। जिसे वसुमति गढ़वा कहा जाता है। 3 दिनों तक सिलबट्टे का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। चौथे दिन इसका इस्तेमाल करने से पहले सिलबट्टे पर जल और दूध से अभिषेक किया जाता है। फिर सिंदूर, फूल, फल और चंदन से इनकी पूजा की जाती है।

PunjabKesari Mithun Sankranti

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

What measures should be taken on the day of Mithun Sankranti मिथुन संक्रांति के दिन कौन से उपाय करने चाहिए-
मिथुन संक्रांति के दिन गुड़, घी, अनाज जैसे जौ, गेहूं आदि दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस दिन जिन लोगों को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही, लड़के-लड़कियों के विवाह में बार-बार रुकावट आ रही है, उन्हें खासतौर पर मकर संक्रांति का उपाय करने से लाभ मिलता है।

PunjabKesari Mithun Sankranti

मिथुन संक्रांति के दिन पालक, मूंग और हरे रंग के वस्त्रों का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायक माना जाता है। ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं।

माना जाता है कि मिथुन संक्रांति के दिन बिना नमक खाए व्रत रखना चाहिए, इस उपाय को करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। 

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!