मां दुर्गा के पाठ से सभी रोगों का निवारण संभव : कुमार स्वामी

Edited By Updated: 25 Oct, 2024 07:29 AM

mohri

मां दुर्गा के पाठ से सभी रोगों का निवारण संभव है। तन, मन के साथ धन की समस्याओं, कष्टों और दुखों का निवारण भी इससे हो जाता है, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मोहड़ी (विशेष): मां दुर्गा के पाठ से सभी रोगों का निवारण संभव है। तन, मन के साथ धन की समस्याओं, कष्टों और दुखों का निवारण भी इससे हो जाता है, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। दीपावली के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम, भगवान शिव, भगवान कुबेर, इन्द्र व सभी देवता मां दुर्गा का पाठ, यज्ञ व हवन करते हैं। पाठ करने वाले साधक के आसपास नकारात्मक शक्ति नहीं आती हैं और वह व्यक्ति दूसरों को भी शरण देने वाला बन जाता है। उसे सभी प्रकार की सुख-समृद्धि, धन-धान्य, कीर्ति, ऐश्वर्य, पुत्रा, पौत्रा आदि की प्राप्ति होती है। वह व्यक्ति अंत में परम मोक्ष को प्राप्त होता है। 

जब तक इस संसार में जीवन रहता है तब तक उसकी संतान परंपरा बनी रहती है और अंत में शिवलोक की प्राप्त होती है। ये उद्गार महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर 24 व 25 अक्तूबर को प्रभु कृपा महाशक्तिपीठ, मोहड़ी, जिला कुरुक्षेत्रा में आयोजित होने वाले प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के पहले दिन श्रद्धालुओं से भरे पंडाल में व्यक्त किए। समागम में बहन रितु ‘खुशबू’ का जन्म दिन श्रद्धालुओं ने केक काटकर मनाया। 

समागम में श्रद्धालुओं के अनुभव सुनकर वहां उपस्थित डाक्टर, वैज्ञानिक और बुद्धिजीवी हैरान रह गए। समागम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, धार्मिक संस्थाओं के विद्वानों, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक क्षेत्रा से संबंधित गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रभु कृपा ग्रहण की।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!