एक ड्रिंक ने बिछा दी लाशें; लोकल पेय पीने से 48 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 04:26 PM

at least 48 dead in nigeria after consuming drink

नाइजीरिया के ओंडो राज्य में संदिग्ध मेथनॉल मिश्रित स्थानीय पेय पीने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग बीमार हैं और उपचाराधीन हैं। पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक आरोपी कथित तौर पर यह पेय तैयार कर रहा...

Abuja: नाइजीरिया के ओंडो राज्य में संदिग्ध रूप से मेथनॉल मिला स्थानीय पेय पीने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, पेय का सेवन करने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार पड़े हैं और उनका इलाज चल रहा है।ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है, जिस पर संदिग्ध पेय तैयार करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए इस पेय में मेथनॉल होने का संदेह है।

 

आरोपी फिलहाल जांच में पुलिस की मदद कर रहा है। अधिकारियों की ओर से पेय के नमूनों की जांच और घटना के कारणों को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मेथनॉल एक जहरीला रासायनिक पदार्थ है, जिसे पीने से गंभीर विषाक्तता हो सकती है और अत्यधिक मात्रा में सेवन जानलेवा भी हो सकता है। ओंडो राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि हाल के दिनों में ओडिग्बो और इरेले इलाकों में इस पेय का सेवन करने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों में से कई का उपचार किया जा रहा है।

 

प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि संदिग्ध पेय कहां तैयार किया गया और इसे कितने लोगों तक पहुंचाया गया था।  पुलिस ने मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कथित तौर पर पेय बनाने वाला व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पेय में संदिग्ध जहरीला पदार्थ कैसे मिला। अधिकारियों ने लोगों से ऐसे स्थानीय पेय पदार्थों के सेवन को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!