Muni Shri Tarun Sagar: दूसरों के कंधों पर चढ़कर श्मशान से आगे जाया ही नहीं जा सकता

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 02:07 PM

muni shri tarun sagar

दीवार नीची रखो हर रोज कम से कम दस हजार कदम पैदल जरूर चलिए क्योंकि तीर्थों की यात्रा तो दूसरों के कंधों पर सवार होकर की जा सकती है लेकिन जीवन

दीवार नीची रखो
हर रोज कम से कम दस हजार कदम पैदल जरूर चलिए क्योंकि तीर्थों की यात्रा तो दूसरों के कंधों पर सवार होकर की जा सकती है लेकिन जीवन की ऊंचाइयां तो अपने ही कदमों से तय करनी होती हैं। दूसरों के कंधों पर चढ़कर श्मशान से आगे जाया ही नहीं जा सकता और हां, अपने घर में एक ऐसा पेड़ जरूर लगाओ जिसकी छाया और खुशबू पड़ोसी के घर जाती हो तथा अपने घर के आंगन की दीवारें इतनी ऊंची मत उठाओ कि बाहर से गुजरता हुआ तुम्हारा अपना ही भाई दिखाई न दे।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

थोड़ा पढ़ो, चिंतन ज्यादा करो
कहो वही, जो सच्चा हो। करो वही, जो अच्छा हो। बोलो, जो मीठा हो। सुनो, जो गीता हो। देखो, जो सत्यम् शिवम् सुंदरम् हो। दिखाओ, जो दिव्य और भव्य हो। खाओ वही, जो प्रभु का प्रसाद हो। पियो वही, जिसमें अमृत का स्वाद हो। चाल वही चलो, जिसमें सच्चरित्र हो और कार्य वही करो जो पवित्र हो। थोड़ा पढ़ो, चिंतन ज्यादा करो। थोड़ा बोलो, सुनो ज्यादा। कम बोलो और काम का बोलो। जो नपा-तुला बोलता है, उसका बोल दुनिया हमेशा याद रखती है।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

चींटी से सीखो
प्रयत्न और पुरुषार्थ सीखना है तो चींटी से सीखो। चींटी अपने से पांच गुणा वजन लेकर दस बार दीवार पर चढ़ती है, गिरती है, मगर हिम्मत नहीं हारती, 11वीं बार फिर कोशिश करती है और सफल हो जाती है। संघर्ष करिए, कोशिश करिए, सफलता अवश्य मिलेगी। महावीर से लेकर महात्मा गांधी तक, बुद्ध से लेकर बिड़ला तक, आदि शंकराचार्य से लेकर अब्दुल कलाम तक और तुकाराम से लेकर तरुण सागर तक सब संघर्ष करके ही मंजिल तक पहुंचे हैं।

PunjabKesari Muni Shri Tarun Sagar

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!