मुनि तरुण सागर के कड़वे प्रवचन: परिवार से प्रेम और पुण्य से जीवन तक, जानिए उनके अनमोल सच्चे बोल

Edited By Updated: 12 Nov, 2026 04:56 PM

muni tarun sagar

Thoughts of Muni Tarun Sagar: मुनि तरुण सागर के कड़वे प्रवचन जीवन की कई सच्चाइयों से रूबरू कराते हैं। जानिए परिवार, पुण्य-पाप, दुख और प्रेम को लेकर उनके प्रेरणादायक विचार।

Precious words of Muni Tarun Sagar: मुनि तरुण सागर जी के प्रवचन अपनी बेबाक भाषा और जीवन की सच्चाइयों को सरल अंदाज में समझाने के लिए जाने जाते हैं। उनके ‘कड़वे प्रवचन’ इंसान को केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन और रिश्तों पर विचार करने के लिए प्रेरित करते हैं। परिवार में प्रेम और विश्वास का महत्व हो या फिर कर्मों के अच्छे-बुरे परिणाम, उनके विचार जीवन के कई पहलुओं को नई दृष्टि से देखने का संदेश देते हैं।

उनके विचारों में यह सीख भी मिलती है कि इंसान को दूसरों से अपनी तुलना करने के बजाय अपने अस्तित्व को स्वीकार करना चाहिए। वहीं प्रेम को वह ऐसी शक्ति मानते हैं, जिसकी कोई सीमा या समय-सीमा नहीं होती। आइए जानते हैं मुनि तरुण सागर जी के कुछ ऐसे ही विचार, जो रिश्तों, कर्म, दुख और प्रेम को लेकर गहरी बात कहते हैं।

PunjabKesari Muni Tarun Sagar
परिवार है सबसे अच्छा वार
परिवार एक माला के समान है जिसके सभी मनके परिवार में एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और इनको जोड़ने का कार्य आपसी प्रेम और विश्वास करता है। आपसी प्रेम और विश्वास जितने अधिक होंगे परिवार का आधार उतना ही सुदृढ़ होगा।

PunjabKesari Muni Tarun Sagar

पाप ही शाप है
सात वार होते हैं अगर सवाल किया जाए कि सबसे अच्छा वार कौन-सा है? तो मेरा जवाब होगा कि सबसे अच्छा वार है- परिवार।
दिगम्बर मुनि वीतरागी होता है। वह न तो किसी को शाप देता है और न ही वरदान देता है। वह तो केवल आशीर्वाद देता है क्योंकि वरदान देना राग है, श्राप देना द्वेष है और आशीर्वाद देना हितोपदेश है।

मेरी एक बात याद रखना जब तक मेरा पुण्योदय है, कोई तूफान तुम्हारा तम्बू उखाड़ नहीं सकता और पापोदय है तो कोई तुम्हारा तम्बू गाढ़ नहीं सकता। पुण्य ही वरदान है, और पाप ही शाप है।



दुखों की जड़
तुम केवल तुम हो। तुम्हारे जैसा दुनिया में कोई नहीं। तुम अपने होने में राजी हो जाओ तो तुम्हारे पचास प्रतिशत दुख, चिंताएं और परेशानियां आज और अभी खत्म हो जाएं।

दरअसल, तुम अभी अपने होने में राजी नहीं हो और दूसरे जैसा होना चाहते हो। बस तुम्हारी यही सोच तुम्हारे दुखों की जड़ है।
तुम्हारे जैसी शक्ल-सूरत की तो छोड़ो, तुम्हारे अंगूठे की रेखाओं जैसी किसी की रेखाएं भी नहीं हैं।

PunjabKesari Muni Tarun Sagar

प्रेम अमर है
कहा है : प्रेम ही ईश्वर है। किसी ने उसे वशीकरण मंत्र तो किसी ने कुछ और बताया लेकिन मेरा मानना है कि प्रेम सिर्फ प्रेम है जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

प्रेम अमर है। यह ऐसी दवा है जिसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। यह दवा हर मौके पर कारगर होती है। आंखों में प्रेम देख कर कुत्ता भी पूंछ हिलाने लगता है और अगर आंखों में प्रेम न हो पत्नी भी नहीं पूछती।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!