Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Jul, 2026 04:19 PM

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
Neechbhanga Rajyoga July 23 : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। 23 जुलाई 2026 को चंद्रमा का एक बेहद खास गोचर होने जा रहा है, जिससे अंतरिक्ष में एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह राजयोग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी 2 राशियों जिनके उन्नति और सफलता की चौतरफा बारिश होने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 23 जुलाई से शुरू हो रहा यह गोचर आर्थिक रूप से बेहद सुनहरे दिन लेकर आएगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो इस दौरान उससे बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे। व्यापारियों के लिए कोई नई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
कर्क राशि
चूंकि चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे सकारात्मक और शक्तिशाली प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस राजयोग के प्रभाव से आपके सोचे हुए सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होने लगेंगे। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं या नौकरी बदलने का विचार है, तो यह समय बिल्कुल अनुकूल है। आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ