लाहौर के ऐतिहासिक नेहरू पार्क का ‘जीर्णोद्धार’ शुरू

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 10:03 AM

nehru park lahore renovation

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। पार्क्स एंड हॉर्टिकल्चर अथॉरिटी (पी.एच.ए.) ने इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ इसकी ऐतिहासिक पहचान को...

लाहौर (एजैंसी): पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। पार्क्स एंड हॉर्टिकल्चर अथॉरिटी (पी.एच.ए.) ने इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ इसकी ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करने की योजना बनाई है। कृष्णा नगर इलाके में स्थित नेहरू पार्क उस स्थान पर बना है, जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन के दौरान 31 दिसम्बर, 1929 को ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव पारित किया था।
 
प्रस्ताव में ब्रिटिश शासन से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की गई थी। उस समय कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू ने इसी स्थान पर भारतीय ध्वज फहराया था। पी.एच.ए. के महानिदेशक अहमद उस्मान जावेद ने बताया कि पार्क का पूरी तरह जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवानी शाखा यहां हरी घास और मौसमी फूल लगा रही है, जबकि इंजीनियरिंग टीम रात में रोशनी की व्यवस्था करने के साथ बैंच और बच्चों के झूले लगाएगी। जावेद ने कहा कि नेहरू पार्क महज सार्वजनिक स्थल नहीं, बल्कि ऐतिहासिक महत्व का स्थान है और इसके विकास के साथ इसकी ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखना भी जरूरी है।   

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!