Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Apr, 2026 12:01 PM

अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन में अंकों का प्रभाव बहुत गहरा होता है। आपकी जन्म तारीख केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक 'भाग्य कोड' है जो यह तय करती है कि आपके जीवन में सुख-सुविधाएं और धन-दौलत का स्तर क्या होगा।
Numerology Secrets : अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन में अंकों का प्रभाव बहुत गहरा होता है। आपकी जन्म तारीख केवल एक संख्या नहीं, बल्कि एक 'भाग्य कोड' है जो यह तय करती है कि आपके जीवन में सुख-सुविधाएं और धन-दौलत का स्तर क्या होगा। अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग कम मेहनत में भी लग्जरी लाइफ जीते हैं, जबकि कुछ को कड़ी मेहनत के बाद भी फल देरी से मिलता है। अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ खास तारीखें ऐसी होती हैं जिनमें जन्म लेने वाले लोगों के पास पैसा और ऐशो-आराम खुद खिंचा चला आता है। तो आइए जानते हैं लग्जरी लाइफ और करोड़पति बनने वाले उन खास मूलांकों के बारे में।
कैसे जानें अपना मूलांक?
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 12 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। इसी तरह, यदि जन्म 28 को हुआ है, तो 10 यानी मूलांक 1 होगा।
मूलांक 1 (तारीख: 1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। इस अंक वाले लोग जन्मजात लीडर होते हैं। इनके पास पैसा आए न आए, लेकिन इनका रुतबा हमेशा राजाओं जैसा होता है। ये लोग प्रशासन और व्यापार में बहुत ऊंचा पद पाते हैं, जिससे धन और वैभव इनके पास हमेशा बना रहता है।

मूलांक 5 (तारीख: 5, 14, 23)
मूलांक 5 का स्वामी बुध है, जो बुद्धि और व्यापार का कारक है। इस नंबर वाले लोग धन कमाने के नए-नए तरीके जानते हैं। इनकी संवाद शैली इतनी प्रभावशाली होती है कि ये मिट्टी को भी सोना बना देते हैं। न्यूमरोलॉजी में इसे सबसे 'लकी' नंबर माना जाता है क्योंकि ये लोग बहुत जल्दी आर्थिक ऊंचाइयों को छूते हैं।
मूलांक 6 (तारीख: 6, 15, 24)
अगर हम शुद्ध रूप से 'लग्जरी' की बात करें, तो मूलांक 6 सबसे ऊपर आता है। इसका स्वामी शुक्र है। शुक्र ग्रह सुख, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। इस अंक वाले लोगों को महंगे कपड़े, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर विरासत में मिलते हैं या वे अपनी मेहनत से बहुत जल्दी हासिल कर लेते हैं। इन्हें जीवन में कभी भी सुविधाओं की कमी नहीं खलती।
मूलांक 9 (तारीख: 9, 18, 27)
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है। ये लोग स्वभाव से साहसी और रिस्क लेने वाले होते हैं। जमीन-जायदाद और रियल एस्टेट के काम में ये लोग खूब पैसा कमाते हैं। इनके पास अचल संपत्ति बहुत अधिक होती है, जो इन्हें करोड़पतियों की श्रेणी में खड़ा करती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ