Weekly numerology (25.05.2026 से 31.05.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 25 May, 2026 06:35 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय यात्राओं के लिए ठीक रहेगा। यात्राओं के योग भी बनते हैं। मंगलवार के दिन आलस के कारण अपने काम को आने वाले समय पर डालने की कोशिश करेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत भी की जा सकती है। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बताएं हालांकि विदेशी काम से लाभ हो सकता है।
उपाय: घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा, सेहत का ख्याल रखें। किसी बात पर अधिक सोच-विचार करने के कारण मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नई जिम्मेदारी को समय से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। स्पैक्यूलेशन और ऑनलाइन ट्रेडिंग के दौरान भी सोच-समझ कर निवेश करें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी धर्म स्थान पर जाने की संभावना बनती है। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में आकर्षित होगा। सप्ताह के मध्य का समय भी कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों को भी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है। सप्ताह के अंत में विदेशी काम से लाभ होने के संभावना है।
उपाय:- दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राएं सफल रहेंगी। मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। जमीन या प्रॉपर्टी संबंधी मामलों से लाभ होने की संभावना भी बनती है। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। किसी नए काम में निवेश सोच-समझ कर करें। सप्ताह के मध्य में भी क्या करें और क्या न करें की स्थिति सामने आ सकती है। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय :- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध में घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार में इजाफा होने की संभावनाएं बनती है। कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन के दौरान कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में अकस्मात कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, सोच-समझ कर अंतिम निर्णय लें।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। बुधवार का व्रत करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी हालांकि समय आपके अनुकूल है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। अंत का समय रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार बन सकता है। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भावनाओं में किसी को अपना भेद न बताएं। सप्ताह के अंत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावना बनती है। रविवार का दिन भी आपके लिए शुभ फल वाला रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है।
उपाय:- निंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और सेहत का ख्याल रखें। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। बुधवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कामकाज के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बहकावे में न आएं, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य का समय कामकाज में ज्यादा केंद्रित रहेगा। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन आपके लिए थोड़ा उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है। सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आपको सफलता की ओर लेकर जा सकते हैं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें और पुलिस के मामलों से दूरी बना कर रखें।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!