Pakistan News: पाकिस्तान में एक प्रमुख धर्मगुरु की गोली मारकर हत्या

Edited By Updated: 06 May, 2026 11:36 AM

pakistan news

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को लक्षित हमले में एक प्रमुख धर्मगुरु की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चारसद्दा जिले के उस्मानजई इलाके में शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस के वाहन पर...

पेशावर/गुरदासपुर (प.स., विनोद): पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को लक्षित हमले में एक प्रमुख धर्मगुरु की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने चारसद्दा जिले के उस्मानजई इलाके में शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस के वाहन पर घात लगाकर हमला किया जिसमें उनके साथ मौजूद 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

इदरीस को पाकिस्तान के वरिष्ठ और सम्मानित धार्मिक विद्वानों में गिना जाता था। इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी समूह ने नहीं ली है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने धर्मगुरु पर उस समय गोली चलाई, जब वह दारुल उलूम उत्मान जई में दर्स-ए-हदीस (धार्मिक प्रवचन) देने जा रहे थे। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाद में शव को चारसद्दा जिला स्थित उनके पैतृक गांव तुरंगजई ले जाया गया। उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और प्रशंसक अस्पताल में जमा हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए जिसमें सैंकड़ों प्रदर्शनकारी चारसद्दा शहर की ओर मार्च करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!