Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Apr, 2026 09:43 AM

खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान में होने वाले धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1763 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को रवाना किया गया।
अमृतसर/जैतो (सर्बजीत, पराशर): खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान में होने वाले धार्मिक समागमों में शामिल होने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 1763 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को रवाना किया गया। रवानगी के दौरान जत्थे का स्वागत शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों द्वारा किया गया और श्रद्धालुओं को सम्मानित कर रवाना किया गया। यह जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जा रहा था।
हालांकि, बॉर्डर पर पहुंचने पर 150 श्रद्धालुओं को बी.एस.एफ. अधिकारियों ने रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, इन श्रद्धालुओं के नाम अभी अप्रूवल सूची में शामिल नहीं थे इसलिए उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं में रोष देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने कहा कि उनके पास वीजा और सभी दस्तावेज मौजूद थे, फिर भी उन्हें रोका गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने मांग की कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था पहले से स्पष्ट की जाए ताकि किसी को असुविधा न हो। वहीं, बाकी जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हो गया।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ