Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 May, 2026 10:28 AM

Ganga Dussehra 2026: उत्तर प्रदेश में गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ा हादसा हुआ है। बदायूं, बरेली, हमीरपुर और कुशीनगर में नदी और तालाब में डूबने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई को बचाया गया है।
बदायूं/बरेली/हमीरपुर/कुशीनगर (एजैंसी): गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंगा नदी और तालाब में डूबने की दर्दनाक घटनाओं में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
बदायूं और बरेली में गंगा स्नान के दौरान 31 श्रद्धालु डूब गए, जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची अब भी लापता बताई जा रही है।
वहीं हमीरपुर में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कुशीनगर में एक किशोर की नदी में डूबकर जान चली गई।