पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने 4 मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद भी फंदा लगाकर दे दी जान; पूरे गांव में मातम

Edited By Updated: 27 May, 2026 02:04 AM

after a fight with his wife the man threw his four children into a well

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी रूह कांपने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक ऐसी रूह कांपने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक सनकी पिता ने अपनी पत्नी से हुए मामूली विवाद का गुस्सा अपने ही चार मासूम बच्चों पर उतार दिया और उन्हें मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

सनक ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
यह दर्दनाक वाकया जलगांव-जामोद तहसील के राजुरा गांव में 24 मई को पेश आया। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय विजय किराडिया का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ था। गुस्से में अंधे होकर विजय ने एक खौफनाक साजिश रची और अपने चारों बच्चों को लेकर खेत की ओर निकल गया। वहां उसने अपने चारों मासूम बच्चों को एक-एक कर खेत में बने कुएं में फेंक दिया।

चार मासूमों की तड़प-तड़प कर मौत
कुएं के गहरे पानी में डूबने से सात वर्षीय बेटे प्रीत, पांच वर्षीय बेटी प्राची, चार वर्षीय पूर्वी और महज दो साल के मासूम पीयूष की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बच्चों की जान लेने के बाद आरोपी पिता विजय ने भी पछतावे या डर के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!