CNG Price Hike: दिल्ली-NCR के बाद अब जयपुर में भी सीएनजी के दाम बढ़े, जानें कितनी हुई कीमत

Edited By Updated: 27 May, 2026 01:09 AM

after delhi ncr cng prices have now increased in jaipur too

ट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिल्ली-NCR के बाद गुलाबी नगरी के वाहन चालकों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है।

नेशनल डेस्कः पेट्रोल डीजल के बाद सीएनजी की कीमतों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। दिल्ली-NCR के बाद गुलाबी नगरी के वाहन चालकों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। जयपुर में सीएनजी (CNG) गैस की कीमतों में 1.59 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टोरंट गैस कंपनी ने शहर में सीएनजी की दरों को तत्काल प्रभाव से महंगा कर दिया है।

अब क्या है नया भाव: बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब जयपुर में सीएनजी गैस 96 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिलेगी।

पहले क्या थी कीमत: इस बढ़ोतरी से पहले शहर में सीएनजी का भाव 94.42 रुपये प्रति किलो था।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली-NCR में CNG के दामों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों की जो रोजाना CNG गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!