Pisces 2024 full Horoscope: मीन राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jan, 2024 11:11 AM

आज हम बात करेंगे कि मीन राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। मीन राशि के जातक या तो शनि की दशा में पैदा होते हैं या फिर बुध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pisces 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि मीन राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। मीन राशि के जातक या तो शनि की दशा में पैदा होते हैं या फिर बुध की। 30 साल से ऊपर जातकों के ऊपर शुक्र की दशा चल रही है। गुरु और शुक्र की आपस में नहीं बनती। ये दोनों एक-दूसरे की राशि में बढ़िया फल नहीं करते। मीन राशि के लिए शुक्र तीसरे भाव के स्वामी हो जाएंगे। तीसरे भाव में वीनस की अपनी राशि आ जाएगी। इन दोनों भावों के फल बढ़िया नहीं होते। यदि शुक्र केंद्र में बैठे हैं तो ये बढ़िया फल करेंगे। 

मीन राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मीन राशि जलतत्व की राशि है और शनि इसके ऊपर अपना अशुभ प्रभाव नहीं डालते। शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं और शनि चांदी के पाए में हैं इसका मतलब शनि आपके लिए बढ़िया फल करेंगे। शनि आपकी कुंडली में ग्यारहवें और बारहवें दोनों भावों के स्वामी हैं। ग्यारहवें भाव के शनि की मूलत्रिकोण राशि पड़ी है। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। 

गुरु का गोचर चंद्र राशि से दूसरे भाव में हो रहा है। ये धन की वृद्धि करवाते रहेंगे। धनु राशि का स्वामी अपने से पंचम भाव में चला गया है। ये धन की वृद्धि करवाएगा। राहु का गोचर हो रहा है चंद्रमा के ऊपर से। ये गोचर शुभ नहीं है। राहु और केतु चन्द्र और सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्म और आय के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु तीसरे भाव में आएँगे जब आय भाव के ऊपर दृष्टि रहेगी। मनी के फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। संतान होने के भी योग बन रहे हैं। जो जातक सिंगल हैं उनकी शादी भी हो सकती है। पार्टनर के साथ मन-मुटाव भी दूर हो सकता है। गुरु की दृष्टि जब नौवें भाव के ऊपर आएगी तो धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। 

शुक्र की दशा भले ही अनुकूल न हो लेकिन गोचर चल रहा है। शुक्र यदि 6,8 और 12 में नहीं है तो भी बढ़िया फल करेगा। यदि दशानाथ अष्टम में चला जाएगा तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जितने भी मीन राशि के जातक मेडिटेशन करना शुरू कर दें। चांदी के चेन गले में पहननी शुरू कर दीजिए। डार्क ग्रे से परहेज करें। 

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
मीन राशि के बुजुर्ग उनके लिए सूर्य छठी राशि का स्वामी हो जाता है। ज्यादातर बुजुर्ग इस समय सूर्य की दशा से गुजर रहे होंगे। चंद्रमा यहां पर पंचम भाव के स्वामी हो जाते हैं। जो व्यक्ति  सूर्य की दशा से गुजर रहा है उसको थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 

सूर्य देव के मंत्र का जाप करें। 
ॐ भास्कराय नमः 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!