Planetary Remedies: कुछ भी खर्च किए बिना ग्रहों को मजबूत बनाती हैं ये Habits

Edited By Updated: 17 Dec, 2025 10:18 AM

planetary remedies

Connection of Astrology & Daily Routine: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मानव जीवन पूरी तरह ग्रहों की ऊर्जा से प्रभावित होता है। जिस तरह जन्म-कुंडली हमारे कर्मों और ग्रहों का स्वरूप बताती है, उसी प्रकार हमारी रोज़मर्रा की आदतें उन ग्रहों की...

Connection of Astrology & Daily Routine: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि मानव जीवन पूरी तरह ग्रहों की ऊर्जा से प्रभावित होता है। जिस तरह जन्म-कुंडली हमारे कर्मों और ग्रहों का स्वरूप बताती है, उसी प्रकार हमारी रोज़मर्रा की आदतें उन ग्रहों की ऊर्जा को मजबूत या कमजोर बनाती हैं। धर्मशास्त्र, मनुस्मृति, गरुड़ पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी नियमित अच्छे कर्मों को ग्रह शांत करने का उत्तम उपाय बताया गया है। नीचे दी गई 12 आदतें जीवन में सौभाग्य, धन, स्वास्थ्य और स्थिरता लाती हैं।

PunjabKesari Planetary Remedies

12 दिव्य आदतें जो बदल सकती हैं आपका भाग्य (12 Planetary Remedies According to Hindu Shastra)
अतिथि को पानी पिलाएं, राहु शांत होता है
घर में आए अतिथि को पानी देना धर्मशास्त्रों में पुण्य माना गया है। इससे राहु ग्रह शुभ फल देता है। जीवन में सहयोगी, सानिध्य और सामाजिक सम्मान बढ़ता है।

PunjabKesari Planetary Remedies
पौधों की देखभाल, बुध ग्रह मजबूत होता है
हरियाली से प्रेम, पेड़-पौधों को जल देना बुध ग्रह को सक्रिय करता है। बुद्धि, स्मरण शक्ति और संवाद कौशल बढ़ता है। व्यापार में वृद्धि होती है।

हल्का श्रृंगार और इत्र, शुक्र ग्रह का उपाय
सुंदर रूप, स्वच्छता और सुगंध शुक्र को प्रसन्न करती है। आकर्षण, प्रेम, दांपत्य सुख और सौभाग्य मजबूत होता है

PunjabKesari Planetary Remedies

पैरों को घसीटकर न चलें, राहु-शनि दोष कम होता है
अव्यवस्थित चलना अशुभ माना जाता है। शनि की ऊर्जा कमजोर होती है। आलस्य और अव्यवस्था से बचना आवश्यक है।

नौकर और कर्मचारियों का सम्मान, शनि प्रसन्न होता है
गरुड़ पुराण के अनुसार गरीबों का अनादर करना शनि का क्रोध बढ़ाता है। सेवा, सम्मान और दया करने से शनि दोष दूर होता है। जीवन में स्थिरता और धैर्य बढ़ता है।

PunjabKesari Planetary Remedies

फटे, गंदे कपड़े न पहनें, शुक्र का अपमान
शुक्र ग्रह सुंदरता और स्वच्छता का स्वामी है। गंदे, टूटे या पैबंद लगे कपड़ों से शुक्र कमजोर होता है। हमेशा साफ, सलीकेदार कपड़े पहनना शुभ।

दांपत्य प्रेम बनाए रखें, गुरु और शुक्र दोनों मजबूत
पति-पत्नी के मधुर संबंध गुरु ग्रह की कृपा लाते हैं। घर में शांति, समृद्धि और संतान-सुख बढ़ाते हैं

शनिवार को जरूरतमंद को भोजन, शनि शांत
शनिवार को भोजन-दान शनि का सबसे प्रभावी उपाय है। रोग, बाधाएं, आर्थिक तंगी कम होती है

कठोर आवाज में न बोलें, शनि-राहु दोष बढ़ता है
शांति और मधुरता शनि का मूल स्वरूप है। कठोर वाणी घर की ऊर्जा खराब करती है। मधुर बोलना ग्रहों को संतुलित करता है

PunjabKesari Planetary Remedies

सुबह सूर्योदय देखें, सूर्य मजबूत
सूर्य दर्शन को मनुस्मृति में सबसे पवित्र कहा गया है। आत्मविश्वास, ऊर्जा, सरकारी कार्य सिद्ध होते हैं।

PunjabKesari Planetary Remedies

गौ-सेवा या गौ-दान – गुरु और चंद्र मजबूत
गाय की सेवा चित्त को शांत करती है। गुरु की कृपा दिलाती है। मानसिक तनाव कम होता है।

रात्रि में रसोई साफ रखें, राहु शांत
रसोई घर में गंदगी राहु और शनि को उत्तेजित करती है। साफ रसोई धन और लक्ष्मी का वास बढ़ाती है।

PunjabKesari Planetary Remedies

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!