प्रेमानंद आश्रम से 17 वर्षीय लड़के के लापता होने पर परिजनों का हंगामा

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 10:17 AM

premanand ashram missing boy news

वृंदावन स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण (प्रेमानंद जी महाराज) के केलि कुंज आश्रम से 17 वर्षीय लड़के के लापता होने के आरोप को लेकर उसके परिजनों ने शुक्रवार को आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। हाथरस निवासी किशोर अनुज चौधरी 3 जुलाई से लापता है।

मथुरा (एजैंसी): वृंदावन स्थित प्रेमानंद गोविंद शरण (प्रेमानंद जी महाराज) के केलि कुंज आश्रम से 17 वर्षीय लड़के के लापता होने के आरोप को लेकर उसके परिजनों ने शुक्रवार को आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। हाथरस निवासी किशोर अनुज चौधरी 3 जुलाई से लापता है।

अनुज के पिता राजवीर ने बताया कि उनके बेटे ने 26 जून को आश्रम में संत प्रेमानंद से दीक्षा ली थी और 3 जुलाई को वह दोबारा आशीर्वाद लेने के लिए आश्रम गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों का आरोप है कि आश्रम प्रबंधन ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया और किशोर के बारे में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी। वृंदावन के क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली।

उन्होंने कहा कि अनुज के माता-पिता ने 5 जुलाई को सादाबाद थाने में उसके कोचिंग के लिए घर से निकलने और वापस नहीं लौटने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। सी.ओ. के अनुसार पुलिस ने आश्रम प्रबंधन से पूछताछ की। जांच में पता चला कि अनुज ने आश्रम में दीक्षा ली थी, लेकिन वह वहां रह नहीं रहा था। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर किशोर की तलाश का भरोसा दिलाया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!