दिल्ली में पिछले 83 दिनों में वायु गुणवत्ता सबसे खराब, AQI 187 पर पहुंचा

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 09:27 PM

air quality in delhi worst in the last 83 days aqi reaches 187

दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता पिछले 83 दिनों में सर्वाधिक खराब दर्ज की गई और एक्यूआई 187 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से...

नेशनल डेस्क : दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता पिछले 83 दिनों में सर्वाधिक खराब दर्ज की गई और एक्यूआई 187 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर की वायु गुणवत्ता इससे पहले 13 जुलाई को इससे भी अधिक खराब रही थी, जब एक्यूआई 246 दर्ज किया गया था।

'समीर' ऐप के अनुसार, दिल्ली के 16 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही। मुंडका में सबसे अधिक 273 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि नरेला में यह 257 रहा। कुल 26 निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में रहा, जबकि बुराड़ी एकमात्र ऐसा केंद्र रहा जहां वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

दिल्ली में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस आयानगर में दर्ज किया गया। इसके बाद सफदरजंग में 36.4 डिग्री, लोधी रोड में 36.3 डिग्री, रिज में 35.8 डिग्री और पालम में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 23.2 डिग्री, आयानगर में 22.8 डिग्री, पालम में 22.4 डिग्री और रिज में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अनुसार, 15 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में पराली जलाने की कुल 203 घटनाएं दर्ज की गईं। शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 51 प्रतिशत दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!