Rahu Ketu Transit 2023-2024:18 महीने के लिए होने जा रहा है राहु-केतु का गोचर जानें, मेष राशि का हाल

Edited By Updated: 09 Jun, 2023 09:38 AM

आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। ये गोचर हो रहा है इस साल 30 अक्टूबर को। ये वक्र अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं। इसके बाद 18 मई 2025 में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Rahu Ketu Transit: आज बात करेंगे राहु और केतु के गोचर के बारे में। ये गोचर हो रहा है इस साल 30 अक्टूबर को। ये वक्र अवस्था में चलने वाले ग्रह हैं। इसके बाद 18 मई 2025 में इनका गोचर होगा। राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं है। ये जहां पर बैठते हैं, उसी भाव का फल करते हैं। जिस राशि में बैठते हैं, उस राशि के स्वामी का फल करते हैं। ये बहुत ही जल्दी फल करते हैं। तो आइए जानते हैं कि राहु केतु के गोचर से मेष राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Aries मेष राशि: 30 अक्टूबर को राहु लग्न के ऊपर से गुजर रहे होंगे। चंद्रमा दूसरे भाव में गुजर रहे होंगे। शुक्र चौथे में हैं। शनि ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। 30 अक्टूबर को राहु बारहवें भाव में आ जाएंगे। राहु का बारहवें में गोचर शुभ नहीं होता। केतु छठे भाव में आ जाएंगे। केतु का छठा गोचर बहुत शानदार होता है।

केतु जब छठे में बैठेंगे तो एक दृष्टि जाएगी दशम भाव के ऊपर। ये भाव आपका कर्म स्थान है। अगले 18 महीने आपको तरक्की मिल सकती है। केतु की दशा के हिसाब से इसका असर होगा। केतु की एक दृष्टि जाएगी सीधा बारहवें भाव के ऊपर। यहां पर राहु हैं। जो विदेश और आईटी से जुड़ा काम करते हैं। उनके लिए ये बहुत अच्छा है लेकिन खर्चें थोड़े से बढ़ सकते हैं।  

यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है या फिर कोई शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, वहां पर आपको राहत मिल सकती है। केतु यहां पर दुश्मनों को खत्म करने का काम करेंगे। केतु की अगली दृष्टि जाएगी दूसरे भाव के ऊपर। ये धन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। गुरु चूंकि लग्न में हैं पैसों का फ्लो बहुत अच्छा बना रहेगा। शनि धन स्थान में खुद विराजमान हैं। गुरु को देख रहे हैं। गुरु अपने मित्र की राशि में हैं। गुरु धन के कारक ग्रह हैं। मंगल और सूर्य दोनों देख रहे हैं लग्न को। गुस्से को थोड़ा कंट्रोल करके रखें। गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं।

राहु की दृष्टि चौथे भाव के ऊपर जा रही है। यहां से मुनाफा देखा जाता है। इस भाव का एक्टिवेट होना अच्छा है। अगर गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो वो इच्छा भी पूरी हो जाएगी लेकिन मां की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!