Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jan, 2024 09:14 AM
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का ‘शिलान्यास’ तब किया गया था जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पुणे (प.स.): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर का ‘शिलान्यास’ तब किया गया था जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
शरद कर्नाटक के निपानी में एक सार्वजनिक बैठक में संबोधित कर रहे थे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलाला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘राजीव गांधी के कार्यकाल में शिलान्यास (पहला पत्थर रखना) किया गया था, लेकिन आज भाजपा और आर.एस.एस. की ओर से भगवान राम के नाम पर राजनीति की जा रही है।’’