Ram Mandir inauguration: आज बनने जा रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों के पूरे होंगे सारे सपने

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jan, 2024 08:24 AM

ram mandir inauguration

आज 22 जनवरी, 2024 का दिन बहुत खास रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वैदिक शास्त्रों में नक्षत्र राशि और सप्ताह के दिन के योग से शुभ काल का निर्माण होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: आज 22 जनवरी, 2024 का दिन बहुत खास रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वैदिक शास्त्रों में नक्षत्र राशि और सप्ताह के दिन के योग से शुभ काल का निर्माण होता है। आज एक नहीं बल्कि कई शुभ योग बन रहे हैं। जिसके चलते इस दिन को राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। इस दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मृगशीर्ष नक्षत्र इस दिन की शुभता को और भी बढ़ा देगा। जो सोमवार को सुबह 07:13 बजे से शुरू होगा और मंगलवार को सुबह 04:58 बजे तक जारी रहेगा। तो आइए जानते हैं कि आज बन रहे योगों का 12 राशियों पर क्या असर होगा-

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

लव राशिफल 22 जनवरी- अब दिल चाहे ख़ामोशी के होठों पे मैं लिख दूं प्यारी सी बातें कई

आज का राशिफल 22 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (22nd January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: आज पैदा होने वाले बच्चों की कुंडली होगी खास

Kurma Dwadashi: आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है तो आज घर लाएं ये वस्तु

Ram Mandir inauguration: आज बनने जा रहे हैं कई शुभ योग, इन राशियों के पूरे होंगे सारे सपने

 आज का पंचांग- 22 जनवरी, 2024

PunjabKesari Ram Mandir inauguration
Aries Horoscope मेष राशि
इस राशि के लोगों को बिजनेस में धन लाभ होगा। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
 
Taurus Horoscope वृष राशि
व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
22 जनवरी का दिन इस राशि के लोगों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बनाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। गैस की समस्या बनी रहेगी।

Cancer Horoscope कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।  

Leo Horoscope सिंह राशि
इस राशि के लोगों को परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  

Virgo Horoscope कन्या राशि  
किसी व्यक्ति से उम्मीद से अधिक फायदा होगा। बिजनेस में धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

PunjabKesari Ram Mandir inauguration

Libra Horoscope तुला राशि
बैंकिंग की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की आवश्यकता है। शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के बच्चे दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। लवमेट इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। आंखों की समस्या से परेशान रहेंगे।  

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
22 जनवरी का दिन इस राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। सेहत ठीक रहेगी।

Sagittarius Horoscope धनु राशि
परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी काम को लेकर बॉस के साथ झगड़ा होगा। राजनीति से जुड़े लोगें को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत उत्तम रहेगी।  

Capricorn Horoscope मकर राशि
इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर माता -पिता से बातचीत करेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।  

Aquarius Horoscope कुम्भ राशि
इस राशि के लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, पुरानी यादें ताजा होंगी। युवा कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे।

Pisces Horoscope मीन राशि  
इस राशि के लोगों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी।  

PunjabKesari Ram Mandir inauguration

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!