Sawan Ka Somwar: भोर से ही लगने लगी थी मंदिरों में भक्तों की कतारें

Edited By Updated: 23 Jul, 2024 06:55 AM

sawan ka somwar

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): श्रावण मास के पहले सोमवार को राजधानी के प्रमुख शिवालयों में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): श्रावण मास के पहले सोमवार को राजधानी के प्रमुख शिवालयों में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त तड़के से मंदिर पहुंचे। बोल-बम के जयकारों के बीच भक्तों ने बाबा का विधिवत पूजन अर्चन की गई। गौरी शंकर मंदिर, (चांदनी चौक) के साथ गुफा वाला मंदिर, छत्तरपुर सहित अन्य शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों ने महादेव पर गंगाजल और बेल पत्र अर्पित कर भक्त सुख-समृद्धि और परिवार कल्याण की प्रार्थना की।

सोमवार को तड़के सुबह से ही बाबा के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। मंगला आरती के बाद भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प और गंगाजल से महादेव का अभिषेक कर सुख समृद्धि परिवार कल्याण की प्रार्थना की। गौरी शंकर मंदिर में श्रावण मास के प्रथम दिन महादेव का महाकाल रूप में श्रृंगार किया गया। भक्तों की लंबी कतारें दर्शनों के लिए उमड़ी।

सुबह से पहुंचने लगे श्रद्धालु: शहर के प्राचीन शिवालय में सुबह से श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां दोपहर तक जलाभिषेक का क्रम लगातार जारी था। महिला-पुरुषों को कतार में लगातार अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों की भी यही स्थिति थी। छत्तरपुर मंदिर में सुबह से श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करने पहुंच गए। यहां दिन भर भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक का क्रम जारी था। 

वहीं गुफा वाला मंदिर प्रीत विहार में स्थापित 108 शिवलिंगों पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का क्रम जारी रहा। यहां विल्वपत्र, आक, धतूरा, दूध, दही, घी आदि से महादेव का अभिषेक किया गया। हाथों में जलाभिषेक के लिए गंगा जल से भरा लोटा और पुष्प तथा बेलपत्र लिए भक्तों की कतार और जयकारों की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही है दर्शन के लिए भक्त दूर-दराज से पहुंचे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!