Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Sep, 2026 11:19 AM

गुजरात के सोमनाथ मंदिर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों सहित कई संस्थानों को बम से उड़ाने के संबंध में सुरक्षा एजैंसियों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली। सोमवार को ई-मेल सबसे पहले पंजाब पुलिस को मिला था।
नई दिल्ली (एजैंसी): गुजरात के सोमनाथ मंदिर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों सहित कई संस्थानों को बम से उड़ाने के संबंध में सुरक्षा एजैंसियों को ई-मेल के जरिए धमकी मिली। सोमवार को ई-मेल सबसे पहले पंजाब पुलिस को मिला था। पंजाब के डी.जी.पी. ने गुजरात पुलिस को मेल की जानकारी दी। सुरक्षा एजैंसियों ने मंदिर में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अहमदाबाद और गांधीनगर में भाजपा के कार्यालयों की भी गहन तलाशी ली गई, लेकिन इन स्थानों से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। ई-मेल की शुरुआत में ‘अस्सलामु वालेकुम, अल्लाह-हु-अकबर’ लिखा था। इसके बाद सोमनाथ मंदिर, रॉ एजैंसी को निशाना बनाने की बात लिखी थी। ई-मेल में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि अलग-अलग जगहों पर पहले से ही बम लगाए जा चुके हैं।
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।