श्रीमद् भक्तिवेदांत सिद्धांती महाराज जी के संयोजन में आज गूंजेगा हरिनाम, पूज्य भक्ति विज्ञान भारती महाराज जी की तिरोभाव तिथि पर भव्य समागम

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 01:49 PM

shrimad bhakti vedanta siddhanti maharaj ji

Shrimad Bhakti Vedanta Siddhanti Maharaj Ji: श्री श्रीमद् भक्ति विज्ञान भारती महाराज जी की तिरोभाव तिथि पर आज 25 सितंबर को गोविंदगढ़ के श्री सत्य नारायण मंदिर से भव्य नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। सायं 7 बजे 1100 महादीप प्रज्वलित कर महाआरती होगी।...

Shrimad Bhakti Vedanta Siddhanti Maharaj Ji: महान वैष्णव आचार्य, नित्यलीला प्रविष्ट विष्णुपाद 108 त्रिदंडी स्वामी श्री श्रीमद् भक्ति विज्ञान भारती महाराज जी की पावन तिरोभाव तिथि के उपलक्ष्य में आज 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, इस शुभ अवसर पर सायं 4:00 बजे श्री सत्य नारायण मंदिर, गोविंदगढ़ से एक विशाल नगर संकीर्तन निकाला जाएगा।

इन मार्गों से गुजरेगा नगर संकीर्तन
नगर संकीर्तन श्री सत्य नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर मदन फ्लोर मिल चौक, नेहरू गार्डन रोड, श्री गोपीनाथ गौड़ीय मठ, शर्मा मार्केट, मोहल्ला गोबिंदगढ़,एसडी कॉलेज रोड, ओल्ड जवाहर नगर से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगा।

1100 महादीपों से होगी महाआरती
संकीर्तन के पश्चात मंदिर परिसर में सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एक विशेष सभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा 1100 महादीप प्रज्वलित कर भव्य महाआरती की जाएगी। विशेष सभा में महान वैष्णव आचार्य श्रीमद् भक्ति विज्ञान भारती महाराज जी की महिमा, दिव्य जीवन एवं उपदेशों का गुणगान किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से उपस्थिति की अपील
समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस नगर संकीर्तन तथा विशेष सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ उठाएं और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!