Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Mar, 2021 07:18 AM
शनि महाराज जो न्याय के देवता हैं। इस समय अपनी ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्तमान समय में शनि देव की स्थिति काफी प्रबल है। इस वर्ष यानी 2021 में अधिकतर काम शनि ग्रह से
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Saturday special: शनि महाराज जो न्याय के देवता हैं। इस समय अपनी ही मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्तमान समय में शनि देव की स्थिति काफी प्रबल है। इस वर्ष यानी 2021 में अधिकतर काम शनि ग्रह से प्रभावित रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। शनि ग्रह से जुड़े काम करने वाले लोग ज्यादा प्रभावित होंगे जैसे की मजदूर वर्ग, व्यापारी, कोयला व्यापारी, मांस-मदिरा से जुड़े काम करने वाले। इन्हें शनि ग्रह से जुड़े उपाय और दान करने चाहिए-
Shani Dev Will Be Happy If Donate These Things On Saturday
किसी भी अपाहिज व्यक्ति का अपमान न करें, संभव हो तो उन्हें वैसाखी या झड़ी दान करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
सत्ता में बने रहने के लिए सरसों के तेल से बना भोजन विशेषकर उड़द की दाल के भल्ले अथवा वड़े कुष्ठ रोगियों को खिलाएं।
व्यापार में बिना किसी रुकावट सफलता प्राप्त करने के लिए अंधे व्यक्तियों को लड्डू खिलाएं।
ऋण मुक्ति के लिए काले रंग का छाता खोल कर धूप में खड़े किसी भिखारी को दें।
व्यापार में धन आगमन के लिए शुक्ल पक्ष के किसी भी शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ के नीचे 10 अथवा 11 बजे के बीच महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। धन प्राप्ति के साधन खुलने लगेंगे।
जिन लोगों पर शनि की किसी भी तरह की अशुभ दृष्टि का प्रभाव है, उन्हें काले चींटों और काले कौए को अपने भोजन के हिस्से में से एक भाग देना चाहिए।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com