Shani Trayodashi 2025: इस शनि त्रयोदशी पर बनेंगे बिगड़े काम, जानें राशि अनुसार कौन-सा मंत्र लाएगा शुभता

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 04:00 AM

shani trayodashi 2025

Shani Trayodashi 2025: शनि त्रयोदशी का दिन भगवान शनिदेव और महादेव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जप करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शनिवार के दिन पड़ने...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Trayodashi 2025: शनि त्रयोदशी का दिन भगवान शनिदेव और महादेव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जप करने से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शनि त्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। 2025 में शनि त्रयोदशी एक महत्वपूर्ण दिन है, जब राशि के अनुसार विशेष मंत्रों का जाप करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दिन सही उपाय करने से न केवल शनि दोष शांत होता है बल्कि भाग्य का द्वार भी खुलता है।

PunjabKesari Shani Trayodashi 2025

Chant these mantras according to your zodiac sign राशि अनुसार करें इन मंत्रों का मंत्र जाप

मेष राशि के जातक ऊँ शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

वृष राशि के जातक शनि त्रयोदशी के दिन ऊँ शान्ताय नमः का जाप करें।

मिथुन राशि के जातक यदि इस मंत्र का जाप करते हैं तो जल्द ही शनि देव की कृपा मिलती है- ॐ शरण्याय नमः

कर्क राशि के जातक आज के दिन ऊँ सर्वेशाय नमः का जप करें।

समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए सिंह राशि के जातक ऊँ सौम्याय नमः का जाप करें।

तुला राशि के जातकों को पूजा के दौरान ऊँ मन्दाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप से जीवन की गति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और काम समय पर पूरे होते हैं।

PunjabKesari Shani Trayodashi 2025

वृश्चिक राशि के जातक कर्मफल दाता शनिदेव की विशेष कृपा पाने के लिए ऊँ महेशाय नमः मंत्र का जप करें। यह मंत्र सीधे भगवान शिव को समर्पित है। चूंकि शनि त्रयोदशी भगवान शिव और शनिदेव दोनों का दिन है इसलिए इस मंत्र के जप से दोनों की शक्ति और सुरक्षा मिलती है।

धनु राशि के जातकों को शनिदेव को प्रसन्न करने और उनके क्रोध को शांत करने के लिए ऊँ नीलवर्णाय नमः मंत्र का जप करना चाहिए। यह मंत्र शनिदेव के नीले रंग को समर्पित है, जो शांति और स्थिरता का प्रतीक है।

मकर राशि के जातक अपनी इच्छाओं, विशेषकर मनचाहा वर या कोई भी मनचाहा फल पाने के लिए ऊँ वेद्याय नमः मंत्र का जप करें।

 कुंभ राशि के जातकों को जीवन के तनाव और संघर्षों से निजात पाने के लिए ऊँ विष्णुभक्ताय नमः मंत्र का जप करना चाहिए।

 मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन पूजा करते समय ऊँ वामनाय नमः मंत्र का जप करें। इसका जप करने से जीवन के सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

PunjabKesari Shani Trayodashi 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!