Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Apr, 2026 07:39 AM

मेष- आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आर्थिक
मेष- आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
क्या करें: भूखे को खाना खिलाएं।
वृष- आज का दिन आर्थिक रूप से स्थिर रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
क्या करें: गणेश जी को प्रणाम करें।
मिथुन- मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नई तकनीकी सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
क्या करें: पक्षियों को लिए जल का प्रबंध करें।
कर्क- मानसिक शांति महसूस करेंगे। अधूरे व्यापारिक सौदे आज पूरे हो सकते हैं।
क्या करें: माता या पिता के चरण स्पर्श करें।
सिंह- आज आपके साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
क्या करें: छोटे बच्चों को बिस्किट बांटे।
कन्या- आज अधूरे काम पूरे करने का दिन है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
क्या करें: गायत्री मंत्र का जाप करें।
तुला- आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग है।
क्या करें: सुबह या शाम तुलसी पर दीपदान करें।
वृश्चिक- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पदोन्नति के संकेत दे रहा है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
क्या करें: क्रोध न करें।
धनु- सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं।
क्या करें: हरे रंग के वस्त्र पहनें।
मकर- अटके हुए सरकारी काम आज बन सकते हैं। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें: मोर पंख मंदिर में रखें।
कुंभ- वाणी पर संयम रखें, अन्यथा वाद-विवाद बढ़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
क्या करें: वाद-विवाद से बचें।
मीन- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
क्या करें: भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।