Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Sep, 2025 06:00 AM

Shardiya Navratri Vastu Tips: नवरात्रि का दिन मां दुर्गा की पूजा और शुभ कार्यों के करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सकारात्मक...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shardiya Navratri Vastu Tips: नवरात्रि का दिन मां दुर्गा की पूजा और शुभ कार्यों के करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सिंतबर से हो चुकी है और इसका समापन 01 अक्टूबर को होगा। वास्तु के अनुसार, नवरात्रि के किसी भी दिन स्वस्तिक चिन्ह बनाना विशेष रूप से शुभ होता है। स्वस्तिक से जुड़े उपायों को करने से घर में सदैव माता दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान स्वास्तिक से जुड़े किए जाने वाले उपायों के बारे में-

घर या पूजा घर में बनाएं स्वस्तिक चिन्ह
स्वस्तिक को मंगल और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि नवरात्रि के किसी भी दिन घर या पूजा स्थल पर स्वस्तिक बनाने से घर में आर्थिक स्थिरता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यह चिन्ह न केवल लक्ष्मी को आकर्षित करता है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करता है।

घर के मुख्य द्वार या तिजोरी पर बनाएं स्वस्तिक चिन्ह
घर के मुख्य द्वार या तिजोरी पर स्वस्तिक बनाने से धन की वृद्धि और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। कहा जाता है कि इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में आने वाली आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति और धन-धान्य की प्रचुरता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
