Edited By Sarita Thapa,Updated: 26 Apr, 2026 10:16 AM

घर की खूबसूरती बढ़ानी हो या घर की खुशियां बढ़ानी हों, हम सबसे पहले मनी प्लांट लगाने के बारे में सोचते हैं। माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा जितना हरा-भरा रहता है।
Money Plant Vastu Tips : घर की खूबसूरती बढ़ानी हो या घर की खुशियां बढ़ानी हों, हम सबसे पहले मनी प्लांट लगाने के बारे में सोचते हैं। माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा जितना हरा-भरा रहता है, वहां उतनी ही ज्यादा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से लगाया गया मनी प्लांट फायदे की जगह भारी नुकसान भी करा सकता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में पैसे की किल्लत न हो, तो इन छोटी लेकिन मोटी बातों का ख्याल जरूर रखें।
गलत दिशा में न लगाएं
मनी प्लांट को कभी उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में न रखें। वास्तु की मानें तो इस दिशा में लगा मनी प्लांट घर में कलह और पैसे की तंगी लाता है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) दिशा में लगाएं। इस दिशा के देवता गणेश जी हैं, जो बाधाओं को दूर कर सौभाग्य लाते हैं।
जमीन पर न फैलने दें
मनी प्लांट की बेलें बहुत जल्दी बड़ी होती हैं, लेकिन इन्हें कभी जमीन पर न फैलने दें। जमीन को छूती हुई बेलें घर की शांति और बरकत को कम करती हैं। बेलों को किसी रस्सी या डंडे के सहारे हमेशा ऊपर की ओर चढ़ाएं। याद रखें, ऊपर की तरफ बढ़ती बेलें आपकी तरक्की और कामयाबी का प्रतीक होती हैं।

मनी प्लांट को सूखने या मुरझाने न दें
अगर मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या सूख गई हैं, तो उन्हें फौरन काट कर हटा दें। सूखा हुआ पौधा घर में नैगेटिविटी लाता है। आपकी जमा पूंजी में सेंध लगा सकता है। कोशिश करें कि आपका मनी प्लांट हमेशा ताजा और हरा-भरा दिखे।
घर के बाहर न लगाएं
कई लोग सजावट के चक्कर में मनी प्लांट को बालकनी या गार्डन में लगा देते हैं, जो कि गलत है। वास्तु कहता है कि मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इसे कांच की नीली या हरी बोतल में रखना सबसे शुभ माना जाता है।
किसी को तोहफे में न दें
सुनने में शायद थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अपने घर का मनी प्लांट कभी किसी दूसरे को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की ‘बरकत’ और शुक्र ग्रह का प्रभाव दूसरे के घर चला जाता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ