Vastu Tips : घर में बढ़ सकती है नकारात्मकता और दरिद्रता, घर में झाड़ू लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 02:40 PM

broom vastu tips

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सही दिशा मे रखने से लेकर सही तरह से लगाने तक के खास...

Broom Vastu tips : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत खास महत्व है। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं, बल्कि धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सही दिशा मे रखने से लेकर सही तरह से लगाने तक के खास नियम बनाएं गए है। माना जाता है कि जिस घर में झाड़ू के नियमों का अच्छे से पालन किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी की खास कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। झाड़ू लगाते समय कुछ खास आदतों का जरूर ध्यान रखना  चाहिए और कुछ गलतियों को करने से भी बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि झाड़ू लगाते समय किन गलतियों से बचने की जरूरत होती है।

Broom Vastu tips

झाड़ू को कभी खड़ा न रखें
वास्तु के अनुसार, झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं करके रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह- कलेश बना रहता है और हमेशा दरिद्रता बनी रहती है। झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां घर में आने वाले लोगों की नजर न पड़े। 

शाम के समय झाड़ू लगाना
वास्तु के अनुसार, कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर में झगड़े और स्ट्रेस बढ़ने लगते हैं। साथ ही घर की लक्ष्मी भी बाहर चली जाती है। तो इस बाद का जरूर ध्यान रखें।

Broom Vastu tips

झाड़ू पर पैर मारना
गलती से भी झाड़ू को पैर नहीं मारना चाहिए क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अगर कभी गलती से झाड़ू को पैर लग जाता है, तो हाथ जोड़कर मांफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा नहीं करते तो घर की सुख समृद्धि पर काफी बुरा असर पड़ता है। 

टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल
वास्तु के अनुसार, कभी भी टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर टूटी हुई झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और आपको पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती है।

Broom Vastu tips  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!