Vastu Shastra Tips : अन्नपूर्णा की बनी रहेगी खास कृपा बस इस दिशा में बैठकर करें भोजन

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 01:09 PM

vastu shastra tips

हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत खास महत्व है। घर की हर दिशा का वास्तु में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, हर दिशा में कुछ अच्छी और कुछ बुरी ऊर्जा होती है।किसी भी काम को करने के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता...

Vastu Shastra Tips : हिंदू धर्म में वास्तु का बहुत खास महत्व है। घर की हर दिशा का वास्तु में बहुत ही विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार, हर दिशा में कुछ अच्छी और कुछ बुरी ऊर्जा होती है।किसी भी काम को करने के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। अगर वास्तु के नियमों के अनुसार, कोई भी काम किया जाए तो घर में खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं में से एक हैं भोजन करते समय दिशा का खास ध्यान रखना। मान्यता है कि कहीं दिशा में बैठकर खाना खाने से अन्नपूर्णा माता की खास कृपा बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं कि किस दिशा में बैठकर भोजन करना चाहिए। 

Vastu Shastra Tips

कौन सी दिशा में बैठकर खाना चाहिए खाना?
वास्तु के अनुसार, पूर्व या उत्तर- पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य और आयु से होता है। माना जाता है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करने से करने से सेहत, मानसिक शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में प्यार और खुशहाली बनी रहती है। 

Vastu Shastra Tips

कौन दिशा में  बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए?
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। इस दिशा में बैठकर भोजन करने से घर में हमेशा कलह-कलेश बनी रहता है और मान-सम्मान में कमी और बीमारियां आती हैं। इस दिशा में भोजन करने की आदत है, तो इसे तुरंत ही बदल दें। 

Vastu Shastra Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!