शुक्र-केतु की युति मचाएगी धमाल, इन राशियों के Bank Balance में होगी बढ़ोतरी

Edited By Updated: 09 Aug, 2024 06:46 AM

shukra ketu yuti

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर बहुत असर डालता है। गणना के अनुसार 25 अगस्त को शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करना शुरू कर देंगे और 17 सितंबर तक रहेंगे। शुक्र को धन और ऐश्वर्य का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का राशि परिवर्तन हमारे जीवन पर बहुत असर डालता है। गणना के अनुसार 25 अगस्त को शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करना शुरू कर देंगे और 17 सितंबर तक रहेंगे। शुक्र को धन और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है। कन्या राशि पहले से ही केतु में हैं। इसके बाद जब शुक्र गोचर करेंगे तो कन्या राशि में शुक्र-केतु की युति बनेगी। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

PunjabKesari Shukra Ketu Yuti

मेष राशि
इस युति के बाद मेष राशि वालों के जीवन में चार चांद लग जाएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। धन से जुड़ी जो दिक्कत थी वो दूर हो जाएगी। आपके अटके हुए कार्य इसके बाद पूरे हो जाएंगे। यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा था तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में रहेगा। धन आगमन की सम्भावना है। सेहत भी ठीक रहेगी।

सिंह राशि
ये युति सिंह राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आएगी। बहुत प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अगर किसी जगह निवेश किया था तो वहां से आपको फायदा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा अच्छी होगी। इस राशि की महिलाएं जल्द ही बड़ा मुकाम हासिल करेंगी। इस बीच आप यात्राएं कर सकते हैं, बिगड़े काम बन जाएंगे।

वृश्चिक राशि
इस युति के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातक काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपकी कोई मनचाही डील पूरी हो जाएगी। जो लोग नौकरी ढूंढ  रहे हैं उनको जॉब मिल सकती है। इस राशि के युवाओं का कोई अधूरा सपना पूरा होने की सम्भावना है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में कामयाब रहेंगे।

PunjabKesari Shukra Ketu Yuti

कुम्भ राशि
शुक्र-केतु की युति कुम्भ राशि वालों के लिए बेहद ही खास रहने वाली है। कोई भी नया काम करने के लिए लोगों का साथ मिलेगा। अनचाहे शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। जिन लोगों का एक-दो साल के अंदर विवाह हुआ है, उनके लिए संतान प्राप्ति का योग बनेगा। जिनकी सेहत खराब चल रही थी वो भी ठीक हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपको जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातक इस योग के बाद कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी में आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए शुभ समय शुरू हो जाएगा। करियर के क्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ रहेगा।  छात्रों को आगे बढ़ने के बहुत से मौके मिलेंगे।

PunjabKesari Shukra Ketu Yuti

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!