सिंहस्थ-2028 के लिए तैयार हो रहा है उज्जैन : मोहन यादव

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 08:37 AM

simhastha 2028 ujjain

भोपाल (ब्यूरो) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में बने महाकाल लोक में उज्जैन को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन का केन्द्र बनाया गया है।

भोपाल (ब्यूरो) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्हीं के मार्गदर्शन में बने महाकाल लोक में उज्जैन को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन का केन्द्र बनाया गया है। मोक्षदायनी झिप्रा मैया की कृपा से उज्जैन अब सिंहस्थ-2028 के लिए तैयार हो रहा है। भगवान महाकाल के आशीर्वाद से सिंहस्थ की तैयारियों के लिए 1133.67 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जा रही हरियाखेडी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन हो रहा है। 

Simhastha 2028 Ujjain

इस परियोजना से सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही उज्जैन शहर के हर घर में लंबे समय तक जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। सिंहस्थ के लिए उज्जैन के प्रबंधन से पूरे प्रदेश का गौरव बढे़गा। 
मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के ग्राम हरियाखेडी में जल आवर्धन परियोजना के भूमि-पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

Simhastha 2028 Ujjain

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!