कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक व्यवस्था पर हाई लेवल मंथन

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 10:17 AM

kanwar yatra 2026 preparations

सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लाखों कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और जाम की समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों की हाई लेवल बैठक हुई। 

बैठक में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की आवाजाही और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त, संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सभी ट्रैफिक रेंज के डीसीपी, बागपत के पुलिस अधीक्षक तथा दिल्ली-एनसीआर के सीमावर्ती जिलों के वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने यात्रा के दौरान दिल्ली और एनसीआर में यातायात संचालन को बेहतर बनाने के लिए साझा कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में कांवड़ मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था, भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने, अंतरराज्यीय सीमाओं पर ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की गई। इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि दिल्ली की सीमाओं पर सभी संबंधित एजेंसियां एक जैसी ट्रैफिक योजना लागू करें, ताकि किसी एक स्थान पर भीड़ या जाम की स्थिति बनने पर उसका असर दूसरे क्षेत्रों पर न पड़े।

अधिकारियों ने संभावित भीड़, पीक आवर्स और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार वैकल्पिक योजनाओं की भी समीक्षा की। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, जिला पुलिस और एनसीआर के पुलिस एवं ट्रैफिक अधिकारियों के बीच रीयल टाइम सूचना साझा करने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। 

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी समय रहते जारी की जाए, सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं और विभिन्न विभागों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखा जाए। अधिकारियों का कहना है कि समन्वित रणनीति और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के जरिए इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित रखने के साथ-साथ राजधानी के लोगों को भी अनावश्यक ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!