Ram Mandir Donation case: एस.आई.टी. जांच की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ाई गई, संघ प्रमुख मोहन भागवत को भेजी गई रिपोर्ट, ट्रस्ट में फेरबदल की चर्चा

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 11:17 AM

ram mandir donation case

राम मंदिर चंदा अनियमितता मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. को मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से ‘रामराज्य कोष’ लिखी लकड़ी की दान पेटी और उस पर लगा एक क्यूआर कोड बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि इसका इस्तेमाल मंदिर परिसर के बाहर भक्तों से अवैध रूप से...

Lucknow (नासिर, इंट.): राम मंदिर चंदा अनियमितता मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. को मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला के घर से ‘रामराज्य कोष’ लिखी लकड़ी की दान पेटी और उस पर लगा एक क्यूआर कोड बरामद हुआ है। पुलिस को आशंका है कि इसका इस्तेमाल मंदिर परिसर के बाहर भक्तों से अवैध रूप से चंदा लेने के लिए किया जाता था।

हालांकि, स्वयंसेवक सुंदरलाल ने दावा किया कि यह दान पेटी वर्ष 2017-18 की है और राम मंदिर निर्माण के समर्थन में निकली यात्रा के दौरान मिली थी, जो तब से सुरक्षित रखी गई थी। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एस.आई.टी.) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए एस.आई.टी. ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने एस.आई.टी. को आगामी 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर एस.आई.टी. का गठन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एस.आई.टी. इस प्रकरण में हर पहलू की सघनता और निष्पक्षता से जांच करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करेगी। दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। गत 23 जून को एस.आई.टी. के प्रमुख सदस्य लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने अपना प्रारंभिक प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंपा था, जिसमें कठोर संस्तुतियां की गई थीं। इन संस्तुतियों के आधार पर गत 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर श्रीराम जन्मभूमि थाने में पहली एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसमें 8 नामजद व अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया था। सभी नामजद अभियुक्तों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव उर्फ टीनू यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। एस.आई.टी. में लखनऊ के मंडलायुक्त आई.ए.एस. विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं।

उधर राम मंदिर चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर.एस.एस.) प्रमुख मोहन भागवत को विस्तृत रिपोर्ट भेजे जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने अयोध्या में 3 दिवसीय प्रवास के बाद यह रिपोर्ट तैयार की, जिसमें मंदिर की व्यवस्थाओं, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और चढ़ावा प्रकरण का उल्लेख किया गया है। सूत्रों के अनुसार ट्रस्ट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!