उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग पर अटका पेंच, 3-4 कोशिशें हुई नाकाम

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 11:42 AM

ujjain khade hanuman temple news

उज्जैन के सती गेट स्थित प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग का मामला फिलहाल अटका हुआ है। सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के चलते मंदिर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कवायद की जा रही है।

Ujjain Khade Hanuman Temple News : उज्जैन के सती गेट स्थित प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की शिफ्टिंग का मामला फिलहाल अटका हुआ है। सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के चलते मंदिर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कवायद की जा रही है। प्रशासन और नगर निगम की टीम अब तक 3 से 4 बार शिफ्टिंग का प्रयास कर चुकी है, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। मंदिर की प्राचीन मूर्ति को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। मूर्ति की सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं को लेकर पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी है।

वहीं, स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था को देखते हुए चिंता जताई है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर से कई पीढ़ियों की आस्था जुड़ी हुई है। वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन मूर्ति की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि शिफ्टिंग की पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञों की निगरानी में कराई जाए और मूर्ति की सुरक्षा की स्पष्ट जिम्मेदारी प्रशासन ले। फिलहाल प्रशासन और नगर निगम सुरक्षित शिफ्टिंग के विकल्पों पर मंथन कर रहे हैं।

-विशाल ठाकुर, उज्जैन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!