Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Sep, 2026 05:34 PM

धर्मनगरी उज्जैन को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। मान्यता है कि महाकाल की इस नगरी में इतने मंदिर हैं कि अगर कोई श्रद्धालु एक बोरी चावल लेकर निकले और हर मंदिर में एक-एक दाना चढ़ाए, तो चावल खत्म हो जाएंगे, लेकिन मंदिर खत्म नहीं होंगे। यही वजह है कि...
Ujjain Khade Hanuman Temple News : धर्मनगरी उज्जैन को मंदिरों की नगरी कहा जाता है। मान्यता है कि महाकाल की इस नगरी में इतने मंदिर हैं कि अगर कोई श्रद्धालु एक बोरी चावल लेकर निकले और हर मंदिर में एक-एक दाना चढ़ाए, तो चावल खत्म हो जाएंगे, लेकिन मंदिर खत्म नहीं होंगे। यही वजह है कि उज्जैन को आस्था और चमत्कारों की नगरी भी कहा जाता है।
अब उज्जैन का खड़े हनुमान मंदिर एक बार फिर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर परिसर के आसपास बड़ी संख्या में वानरों ने डेरा जमा लिया है। इसे देखकर श्रद्धालु इसे भगवान हनुमान की वानर सेना से जोड़कर देख रहे हैं। हनुमान चालीसा में भी कहा गया है- “जहां-जहां कीर्तन होता, श्रीराम वहां पहरा देते हैं, वहां वीर हनुमान का ठिकाना होता है।”
इसी आस्था के बीच खड़े हनुमान मंदिर में वानरों की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आखिर मंदिर के आसपास इतनी बड़ी संख्या में वानर क्यों पहुंच रहे हैं? क्या इसके पीछे कोई प्राकृतिक वजह है या श्रद्धालु इसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं? इन तमाम सवालों के बीच मंदिर परिसर में मौजूद महामुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर भी इस पूरे मामले को लेकर नाराज नजर आए।
-विशाल ठाकुर, उज्जैन