Edited By Sarita Thapa,Updated: 17 Sep, 2026 08:02 AM

श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए 7 सदस्यीय...
चंडीगढ़ (स.ह.): श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ से जुड़े मामलों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ आसानी से और लगातार तालमेल बनाए रखने के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी महत्वपूर्ण मामलों पर अपने सुझाव और रिपोर्टें आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार को भी सौंपेगी।
इस 7 सदस्यों वाली तालमेल कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, रामपुर खेड़ा के संत बाबा सेवा सिंह, रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह, रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह, पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।
यह कमेटी एक्ट से जुड़े मामलों पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा बनाई गई कमेटी के साथ लगातार तालमेल बना कर रखेगी और जरूरी मुद्दों पर अपने सुझाव और रिपोर्ट पंजाब सरकार को आगे विचार के लिए सौंपेगी। इस कमेटी का गठन पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय और न्याय विभाग द्वारा 16 सितम्बर 2026 के ऑर्डर के जरिए किया गया है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ