Surya Budh yuti In Vrischika 2025: 16 नवंबर को बनेगी सूर्य और बुध की युति, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

Edited By Updated: 15 Nov, 2025 10:09 AM

surya budh yuti in vrischika 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर 2025 से कुछ चुनिंदा राशियों के लिए समय बहुत ही शुभ और लाभकारी होने जा रहा है। इसका मुख्य कारण ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya Budh yuti In Vrischika 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 16 नवंबर 2025 से कुछ चुनिंदा राशियों के लिए समय बहुत ही शुभ और लाभकारी होने जा रहा है। इसका मुख्य कारण ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर करना है। इस राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद बुध ग्रह के साथ युति करेंगे, जिससे बुधादित्य योग नामक एक अत्यंत शुभ और शक्तिशाली राजयोग का निर्माण होगा। यह योग, जो बुद्धि और तेज का प्रतीक है, विशेष रूप से चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और आर्थिक लाभ ला सकता है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी राशियों के खुलेगें भाग्य के द्वार। 

PunjabKesari Surya Budh yuti In Vrischika 2025

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह युति बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। कानूनी या कोर्ट-कचहरी के अटके मामलों में विजय मिलेगी। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग खास रहने वाला है। आपके जीवन की कई परेशानियां समाप्त होंगी। धन में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय उत्तम है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अटका हुआ धन वापस मिलने की पूरी संभावना है।

PunjabKesari Surya Budh yuti In Vrischika 2025

मकर राशि 
मकर राशि बुधादित्य योग बहुत शुभ रहने वाल है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

मीन राशि
बुधादित्य योग मीन राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के जातकों को भी आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। निवेश से अच्छा खासा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी या सरकारी प्रोजेक्ट मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे करियर में तरक्की होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी।

PunjabKesari Surya Budh yuti In Vrischika 2025


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!