Tarot Card Rashifal (14th april 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Apr, 2022 08:15 AM

tarot card rashifa

आज नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। 

वृष: वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी लम्बे समय से चल रहे कोर्ट-केस में जीत मिलेगी। साथ ही नए केस भी मिलेंगे। अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। घर की सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे। 

मिथुन: आज दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार की गति में बढ़ोतरी होगी। सामने आ रही चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे।  इस राजनीति से जुड़े लोगों को आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

कर्क:  किसी दोस्त से चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। एक साथ खाना खाने किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। 

सिंह: आज दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। दिन अनुकूल रहेंगे। जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

कन्या: कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल आएगा। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मन बनायेंगे।

तुला: आज दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये तरीके अपनाएंगे, जिससे लाभ भी होगा। आप अपने लिए नये कपड़े खरीदने का मन बनायेंगे। किसी अजनबी की वजह से मूड खराब होगा लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा।

वृश्चिक: अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। नया वाहन खरीदने की बात घर पर करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को लेकर चर्चा करेंगे। कोई बड़ा सौदा फाइनल होगा।

धनु: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। शत्रु भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर: छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी। अपने विवेक से ऑफिस के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। 

कुंभ: आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। आपके कार्यों में जो चीजें रूकावट बन रहीं हो उसे नजरअंदाज कर दें। 

मीन: आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। आपके घर किसी नए रिश्तेदार का आगमन होगा। आर्थिक स्थिती अच्छी रहेगी।

नीलम
8847472411

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!