‘सनातन की शक्ति है, मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते’ हिमंत शर्मा का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 06:51 PM

it is the power of sanatan they cannot harm even a hair on modi s head  himan

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में जब तक 'सनातन की शक्ति' मौजूद है, तब तक वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकते।

वाराणसी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में जब तक 'सनातन की शक्ति' मौजूद है, तब तक वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'बाल भी बांका' नहीं कर सकते। वाराणसी में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि शर्मा ने कहा, ''राहुल गांधी तुम सुन लो, जब तक भारत में सनातन की शक्ति है तुम नरेन्द्र मोदी जी का बाल भी बांका नहीं कर सकते हो।'' शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की सत्ता संभालने से पहले हिंदू समाज ने यह सोचना बंद कर दिया था कि अयोध्या में कभी बाबरी मस्जिद की जगह पर राम मंदिर बनेगा।

उन्होंने कहा, ''लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने बाबर को भगाया और राम मंदिर का निर्माण किया।'' असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ''आज हमारे देश में बाबर और औरंगजेब अगर मिट्टी के नीचे छुपे हुए हैं तो इसका कारण नरेन्द्र मोदी ही हैं। हमें उनके नेतृत्व को लेकर आगे बढ़ना है।'' मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर निकाली गयी 'सेवा संकल्प' बाइक रैली के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह रैली वाराणसी से गुजरात के वडनगर और फिर वापस वाराणसी तक निकाली गई थी। असम के मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए देश में उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त हुआ है और देश में शांति आई है। शर्मा ने कहा, ''एक समय था जब संसद पर भी हमला हुआ था।

पाकिस्तान से आतंकवादी हमारे देश में घुसकर संसद पर हमला करते थे। लेकिन आज पाकिस्तान भारत में नहीं आता, भारत पाकिस्तान में घुसकर उसे तबाह करता है। यही हमारा नेतृत्व है।'' उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगले 50 वर्षों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और असम में सत्ता में बनी रहेगी। शर्मा ने मोदी के नेतृत्व में भाजपा के पिछले दो दशकों के विस्तार और उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!