Tarot Card Rashifal (26th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 May, 2021 06:32 AM

tarot card rashifal

मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन-लाभ होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन-लाभ होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी रहेंगे। निर्णय अत्यंत सोच-समझकर लें। 
उपाय: सफेद चॉकलेट पत्नी को भेंट करें।

वृष: आकस्मिक लाभ संभव लेकिन संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल रहेंगे। पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। 
उपाय: भुरी गाय की सेवा करें।

मिथुन: झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाना संभव है। कई दिनों से मकान को लेकर सोच रहे हैं, आज आपका सपना पूरा हो सकता है। संपति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। 
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

कर्क: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन सम्पदा में वृद्धि होगी। 
उपाय: शिवलिंग को सफेद फूलों से सजाएं।

सिंह: जमीन-जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। किसी व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। 
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।

कन्या: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति के बीच चमत्कारी लाभ के भी योग हैं। घर-परिवार में शान्ति बनाए रखें। 
उपाय: 108 बिल्व पत्र शंकर जी को चढ़ाएं।

तुला: आपके जिद्दी व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती हे, सतर्कता से काम करें। 
उपाय: सरस्वती देवी की पूजा करें।

वृश्चिक: कार्यों में रुकावट आ सकती है लेकिन संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। 
उपाय: श्री यंत्र की स्थापना करें।

धनु: व्यपार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन संबंधी मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। उसके भविष्य के लिए कुछ निवेश करना शुभ रहेगा। 
उपाय: हल्दी पानी में डाल कर नहाएं।

मकर: आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है।बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। भविष्य के गर्भ में बहुत सी अच्छी बातें आपका इंतजार कर रही हैं। 
उपाय: चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी को चढ़ाएं।

कुंभ: जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। यात्रा के योग लाभकारी सिद्ध होंगे। कारोबार में आधुनिक तकनीक से लाभ मिलेगा। 
उपाय: केले दान करें।

मीन: शासन प्रशासन की अड़चने आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करते हुए सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। 
उपाय: अपने दादा जी का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!