Tarot Card Rashifal (28th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jun, 2021 06:57 AM

tarot card rashifal

मेष: नौकरी में तरक्की के आसार हैं। आज किसी भी नए कार्य को करने से पहले रणनीति अवश्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नौकरी में तरक्की के आसार हैं। आज किसी भी नए कार्य को करने से पहले रणनीति अवश्य तैयार करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

वृषभ: आज किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से ही पेश आएं। व्यस्त जिन्दगी में से कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। शिक्षा स्थल पर बहस की संभावना है। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरूर सोचें।
उपाय: दीप दान करें।

मिथुन: आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

कर्क: लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक उन्नति होगी व्यवसाय अच्छा चलेगा।
उपाय: माता के चरण स्पर्श करें।

सिंह: अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। ध्यान रहे जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा। आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपसे दूर हो चुके लोग भी वापिस आप से जुड़ जाएंगे।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या: नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। परिवार के खिलाफ जाने की संभावना के बीच पैर में चोट लग सकती है।
उपाय: पक्षियों को बाजरा डालें।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं।
उपाय: लक्ष्मी जी को फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। किसी दूसरे के मामले में न पड़ें वरना नुकसान आपका ही होगा। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु : आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण कर लें। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
उपाय: मंदिर की सीढ़ियां साफ करें।

मकर: आज मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होने की संभावना है। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
उपाय: उड़द दान करें।

कुंभ: भूमि लाभ संभव है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन: कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता परेशानी का कारण बनेगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। आज मन की बात कहने का समय नहीं है।
उपाय: पीपल की सेवा करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!