Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jul, 2021 08:57 AM

मेष: विशेष कार्य के होने से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।
मेष: विशेष कार्य के होने से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।
उपाय- लाल सूत्र पीपल को लपेटें।
वृष: सहकर्मियों से मन-मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
मिथुन: कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात के चलते कई तरह के काम बनेंगे। समय पर अपनी गलतियों को सुधार लें, लाभ होगा।
उपाय: चरी गौशाला डालें।
कर्क: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
उपाय: गीता का उपदेश पढ़ें।
सिंह: जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मामूली बात पर विवाद संभावना के बीच कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय: मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
कन्या: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में राहत मिलेगी।
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
तुला: अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
उपाय: पीले नींबू दान करें।
वृश्चिक: आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन किसी दूसरे के मामले में न पड़ें वरना आपका ही नुकसान होगा। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
उपाय: झाड़ू व नमक मंदिर में दान करें।
धनु: किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। व्यस्त जिन्दगी में से कुछ समय अपनों को भी दें।
उपाय: राहगीरों को मीठा जल पिलाएं।
मकर: मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे।
उपाय: गौ सेवा करें।
कुंभ: पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है। आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा।
उपाय: लाल चंदन मंदिर चढ़ाएं।
मीन: प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। अपनी सोच को बदलें नहीं तो पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।
उपाय: मां लक्ष्मी के मंत्रों का उच्चारण करें।