Tarot Card Rashifal (23rd october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 09:38 AM

tarot card rashifal

मेष: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा योग हैं। परिश्रम अधिक होगा। व्यापार परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा।

वृष: आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज के लोग संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

मिथुन: आर्थिक मामलों में आप का निर्णय सही रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा।

कर्क: कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

सिंह: प्रतियोगी परीक्षा में यश और सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके अनुकूल काम होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।

कन्या: लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। भौतिक सुख- सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव हैं।

तुला: आपके आलसी रवैये के कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। सुविवेक से काम करें, दूसरों पर आश्रित रहना छोड़ दें।

वृश्चिक: संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

धनु: काम करने का तरीका बदलें। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।

मकर: आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ: किसी भी चीज को करने से पूर्व उसके हानि-लाभ के बारे में भी सोच लें। बिना सोचे कोई कार्य न करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मीन: आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!