Tarot Card Rashifal (26th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 Oct, 2021 09:11 AM

tarot card rashifal

मेष: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान रहेंगे।

वृष: व्यावसाय में उन्नति होगी। भूमि-भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में कई तरह के विचार आएंगे। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन: विवाह योग्य जातको के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। आजीविका को लेकर चिंतित रहेंगे। अपनी संतान से विवाद हो सकता है।

कर्क: अपने वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है।

सिंह: मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

कन्या: किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जाएगा।

तुला: जरूरत से ज्यादा घनिष्ठ संबंधों को कमजोर करेगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध में आने से बचें। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

वृश्चिक: समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि सम्बंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

धनु: अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें।

मकर: व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। संतान के विवाह सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे ।

कुंभ: आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। परिजनों की सहायता करनी होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है । अपनों से धोखा मिलेगा।

मीन: मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच को खुद से दूर करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें ।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!