कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई: PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 09:55 AM

ed raids premises linked to karnataka pwd minister satish and his mp daughter

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कर्नाटक में एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी व चिक्कोड़ी से सांसद प्रियंका जारकीहोली के ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। जांच एजेंसी की इस अचानक...

बेंगलुरु : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कर्नाटक में एक बड़े मामले की जांच के सिलसिले में राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी व चिक्कोड़ी से सांसद प्रियंका जारकीहोली के ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। जांच एजेंसी की इस अचानक कार्रवाई से राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि करीब 18 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। इनमें 64 वर्षीय सतीश जारकीहोली का शहर के 'डॉलर्स कॉलोनी' इलाके में स्थित परिसर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि चिक्कोड़ी लोकसभा सीट से सांसद उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। 

उन्होंने बताया कि यह एक नयी जांच है और इसका जारकीहोली के बहनोई एवं आबकारी विभाग के अधिकारी वाई. डी. मंजूनाथ से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!