Tarot Card Rashifal (29th december 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 29 Dec, 2021 09:16 AM

tarot card rashifal

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेगी।

वृष: ऑफिस के कार्यों में चली आ रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी, इसमें आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप सेहत का खास ख्याल रखें, धन के साधन भी बढ़ेंगे।

मिथुन: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। मन में बहुत दिनों से कारोबार को लेकर कोई योजना चल रही है तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे। आज आपको कोई बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है।

कर्क: आपकी मीठी वाणी काम को जल्दी पूरा करने में मदद करेगी। छोटे उद्योग वाले लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। जमीन के मसले सुलझेंगे। प्रॉपर्टी की सेल भी बढ़ेगी।

सिंह: आज ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए आप नयी योजना बनायेंगे।  सोशल मीडिया पर किसी से बात होगी, जिससे भविष्य में बहुत फायदा होगा।

कन्या: आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। दिनचर्या में बदलाव करेंगे। प्रेमी मिलाप होगा। किसी कारण डॉक्टर से संपर्क करना पड़ सकता है।

तुला: आज आर्थिक तौर पर स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं तो उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कोई पड़ोसी आपको किसी प्रकार की सहायता के लिए कहेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे।

वृषिक: लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जो काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

धनु: आज दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा और वे अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे। आज की गई मेहनत का लाभ आपको कल जरूर मिलेगा।

मकर: लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है, अपने साथी पर विश्वास बनाये रखें। साथ ही आप कहीं बाहर लंच करने जायेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा आर्डर आने के योग बन रहे हैं।

कुंभ: आज दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा  काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिये।

मीन: संयम और धैर्य के साथ ही आज आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिएं। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म हो जायेगी, अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

नीलम
8847472411

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!