Tarot Card Rashifal (7th january):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Jan, 2023 03:22 AM

tarot card rashifal

मेष: आप परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी को अच्छी सफलता मिलने से खुशी का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

मेष: आप परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी को अच्छी सफलता मिलने से खुशी का माहौल बना रहेगा। रोज की अपेक्षा आज कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के योग हैं। व्यवसाय में आ रही रूकावटें आज दूर होंगी।

वृष: आज किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी फ्रेंड की बर्थ डे पार्टी में जायेंगे। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे, जिससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी।

मिथुन: आज मन सामाजिक कामकाज में लगेगा। किसी भी बात को लेकर भावुक होने से बचना चाहिए। किसी जरूरी काम में परिवार वालो का सहयोग मिलेगा। जरुरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे।

कर्क: विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह: आज अचानक से धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। छात्रों को आज कोई नई चीज सीखने को मिलेगी। दूसरे लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी।

कन्या: किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

तुला: आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। ऑफिस में कामकाज ज्यादा होने से घर पहुंचने में देरी होगी। किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर आपके दोस्तों की लिस्ट बढ़ेगी।

वृश्चिक: स्टूडेंट्स का पूरा दिन अच्छा रहने वाला है, अच्छे परिणाम के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। करोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।

धनु: आपके द्वारा किए गए कामों से लोगों को फायदा होगा। परिवार वालों की काम में पूरी मदद मिलेगी। किस्मत का भी साथ बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

मकर: आपका कोई दोस्त मिलने अपने परिवार के साथ आपके घर आएगा। परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज़ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

कुंभ: आज दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लोगों के व्यापार की गति ठीक रहेगी। परिवार में सभी लोग एक दूसरे से मिलकर रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन खुश होगा।

मीन: अपने व्यक्तित्व के दम पर समाज के कुछ लोगों को फेवर में करने में सफल होंगे। आज मन अपने कार्यों को पूरा करने में लगेगा। शाम को परिवार के साथ किसी मन्दिर में दर्शन के लिये जायेंगे। धन के खर्च की चिंता बनी रहेगी।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!