Tarot Card Rashifal (20th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Feb, 2022 09:11 AM

tarot card rashifal

मेष: आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सहकर्मी के साथ किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा करेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सहकर्मी के साथ किसी जरूरी काम को लेकर चर्चा करेंगे। दूसरों की राय मानना बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष: कारोबार को बढ़ाने के लिए आज कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलने से मन प्रसन्न होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। आज अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे।

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे।

कर्क: आज अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। सभी समस्याओं का निवारण होगा। कुल मिलाकर आज दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से घर देर से पहुंचेंगे। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या: किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। परिवार में आर्थिक रूप से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और दिन बेहतर रहेगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। ऑफिस में कोई सहकर्मी कुछ सीखने की कोशिश करेगा। किसी काम को लेकर कुछ नया प्लान बनायेंगे। आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। आज किस्मत का सहयोग मिलेगा, हर अधूरी इच्छापूरा होने का समय है।

धनु: आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम आपको मिलेगा, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है।

मकर: नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में पहचान बढ़ेगी।

कुंभ: आर्थिक रूप से प्रगति होना तय है। कारोबार में धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर ख़ुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मीन: घर पर मेहमान आ सकते हैं। खातिरदारी में आज व्यस्त रहेंगे। आज दाम्पत्य रिश्ते में नयी-नयी खुशियां आएंगी। सरकारी क्षेत्र में अगर अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!